पिकनिक स्पॉट में डूबे यूवक का मिला शव, दोस्तों के साथ गया था यूवक पिकनिक मनाने

by Kakajee News

कोरबा। रविवार को फूटामुड़ा पिकनीक स्पॉट में डूबे यूवक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है, जिसके बाद से मौके पर बालको पुलिस पहुंच कर पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है।
बताया जा रहा कि रविवार शाम युवक अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था, इसी बीच वह पानी में डूब गया था, जहां रविवार को मृतक हरीश बरगे पिता निरंजन लाल बरगे की तलाश की गई, मगर अंधेरा हो जाने एवं पानी की गहराई अधीक होने के कारण शव नही सका था।
सोमवार को डीडीआरफ के नगर सेना के जवान टिम इंचार्ज गेंदलाल के नेतृत्व में सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचें एवं शव की खोजबीन प्रारंभ की गई,दोपहर 2 बजे के करीब डीडीआरएफ़ की टिम ने शव को पानी के भीतर से बाहर निकाल लिया जिसके बाद मौके पर पहुंचीं बालको पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
शव को बाहर निकालने में डीडीआरए से नगर सेना के जवानों में संतोष पटेल, अनवर, कमलेश, सुधीर, घनश्याम खूंटे, समार सिंह की विशेष भूमिका रही।
मृतक के दोस्त ने बताया कि पिकनिक मनाने आये हुए थे रविवार को दोपहर को 1:30 बजे के करीब सभी दोस्त पिकनिक मनाने आए हुए थे जहा लौटते वक्त शाम 5 बजे के करीब मृतक हरीश पानी में नहाने के लिए छलांग लगाया,उन्हें लगा कि वो बाहर आ जायेगा और सभी शाम होने वाली थी घर जाने की तैयारी में लगे थे लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नही आया तो उन्हें लगा कि वो गहरे पानी मे डूब गया है उसे खोजने का का काफी प्रयास लेकिन नही मिला उसके बाद कुछ ग्रामीण भी आये उसने भी प्रयास किया नही मिला।तब इसकी सूचना ग्रामीणों ने बालको पुलिस को दी।

Related Posts