दुर्ग। जिले में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगो को मौत हो है। दोनो मृतक भाई थे जो दशगात्र कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास खड़ी ट्रक से जा टकराए।पुलिस ने दोनो के शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजकर ट्रक को जप्त कर कार्यवाही में जुट गई है।
नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी एरोड्रम के पास बीती रात एक मोपेड के सवार होकर दोनो भाई धासीदास नगर भिलाई से दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा का रहे थे इसी दौरान नंदिनी एरोड्रम के पास पास सड़क में आरकेएस कंपनी का ट्रक CG04 LQ 3202 खड़ा हुआ था मोपेड चालक पीछे जा घुस जिसके मोपेड सवार दोनो भाई के सिर पर गंभीर चोट आई जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो के शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजवाकर परिजनों को सूचित किया गए।
नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बीती रात नंदिनी एरोड्रम के पास सड़क दुर्घटना होने की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया गया। मोपेड सवार दो लोगो खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुस था मौके पर दोनो मोपेड सवार की मौत हो गई दोनो को शिनाख्त उदयभान चक्रधारी और सतानंद चक्रधारी के रूप में हुई है दोनो रिश्ते में भाई बताया जा रहा है जो भिलाई दशगात्र कार्यक्रम से वापस धमधा जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर विवेचना में जुट गई है।
