जगदलपुर. नक्सली मुक्त बस्तर को लेकर लगातार पुलिस फोर्स आपरेशन कर रहे थे, इसी आपरेशन के तहत आपरेशन से वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दंतेवाड़ा के 8 डीआरजी जवान व एक ड्राइवर शहीद हो गए, जबकि अन्य जवान घायल है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना कर दिया गया है,
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत नारायणपुर, बीजापुर की एक संयुक्त टीम नक्सल आपरेशन के लिए गई हुई थी, सोमवार को वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा जवानों को टारगेट बनाने के लिए आईडी बम भी लगाए थे, जवानों की गाड़ी जैसे ही 2 बजकर 15 मिनट में बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र के ग्राम अम्बोली के पास पहुँची की अचानक नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आ गए, इस घटना में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि वाहन चालक की भी मौत हो गई, इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी रवाना कर दिया गया है, वही शहीद के पार्थिव शरीर को लेने के लिए अलग अलग फोर्स भी गई हुई हैं,
74
