नगरीय निकाय चुनाव का एलान, जानें कितने चरण में होंगे चुनाव, कब होगी वेटिंग

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराये जाएंगे। 22 से 28 जनवरी तक नामांकन शुरू हो जायेगा। 24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे। इसके लिये छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो चुकी है। दो दिन बाद से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।
ये है नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यक्रम
11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव
15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना
17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग
18, 15 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना
22 से 28 जनवरी तक नगरीय निकाय चुनाव के होंगे नामांकन
24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।
जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव
10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव
नोट- खबर अपडेट की जा रही है

Related Posts

Leave a Comment