जगदलपुर. सुकमा जिले के मेटटागुड़ा में जवान नक्सलियों की तलाश में निकले थे, लेकिन जवानों को नक्सली तो नही मिले, पर जवानों को नुकसान पहुँचाने हथियार से लेकर आईईडी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है,
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सुकमा से जवानों की एक पार्टी नक्सलियों की तलाश में भेजा गया था, जहाँ सर्चिंग के दौरान चट्टानों के बीच नक्सलियों का छिपाया डंप जवानों ने बरामद किया, इस डंप में पुलिस जवानों को हथियार और विस्फोटक आदि को बरामद किया गया है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए इस समान को झुपाया गया था, जवानों ने इस डंप को मेटटागुड़ा से बरामद किया गया है, सुरक्षा कैंप से नक्सलियों की तलाश में जवान निकले हुए थे, इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल के जवानों की संयुक्त टीम निकली हुई थी, जिसे यह सफलता मिली है, जवानों ने बताया कि सर्चिंग अभियान पूरा करने के बाद पुलिस ने डंप समान को लेकर पुलिस कैंप पहुंची, इस डंप समान में देशी राइफल, लिक्विड विस्फोटक,आईईडी और दूरबीन सहित 42 तरह का सामान बरामद किया गया है,
47
