रायगढ़. तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिलने से पुरे गाँव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजते हुए गाँव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी फागुलाल राठिया 35 साल की लाश रविवार को भेड़िमुड़ा रोड में तालाब के पास मिलने से पुरे गाँव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया की मृतक फागुलाल राठिया के सर में चोट के निशान हैं जिससे आशंका जताई जा रही हैं अज्ञात लोगों ने मिलकर फागुलाल राठिया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा हैं इस मामले में लैलूंगा पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं जल्द ही पुरे मामले का खुलासा हो जाने की भी बात कही जा रही है।
63
