रात भर जलता रहा धू धू कर जंगल, कई छोटे बड़े पेड़ आग की चपेट में,असामाजिक तत्वों की हो सकती है करतूत

by Kakajee News

कोरबा के जोगी पाली कनकी जंगल में भीषण आग रात भर धू धू कर जलता रहा लेकिन आग पर काबू नही पा जा सका। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर जंगल मे फैल गया आग इतना विकराल था कि आग की आंग की लपटे अलग से दिख रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत जोगी पाली के ग्रामीणों द्वारा वन कर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई लेकिन वहां कोई भी वनकर्मी या वन अमला आग पर काबू पाने की कोशिश करता नहीं दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। इस आगजनिक की घटना में कनकी,जोगी जंगल के अलावा आसपास कई गांव की जंगल आंख की चपेट में आए हैं।

ग्रामीणों को संदेह है कि किसी आसामाजिक तत्व ने जंगल में आग लगाइ होगी। गांव से लगे जंगल में आसपास लोग शराब खोरी भी करते हैं जिसके चलते आसामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इस जंगल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना सामने आती है। और कई छोटे बड़े पेड़ आग के चपेट में आते हैं वही जंगली जीव जंतु को भी काफी नुकसान होता है ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत है।

जंगल में इस तरह की आज जाने की घटना के बाद जंगली जीव जंतु भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर गांव की तरफ आते हैं जिसके चलते कई बार वह शिकार भी हो जाते है। कुछ दिनों पहले ही इसी क्षेत्र में एक शीतल जंगल से भटक कर गांव में आ गया था इसके बाद कुत्तों के झुंड उसे पर हमला कर दिया था। जहां ग्रामीणों की मदद से शीतल को बांधकर रखा गया था और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया था

Related Posts

Leave a Comment