रायगढ़. जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई दूसरे युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है, उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झरन और खम्हार के बीच आज सुबह एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 जेड 0794 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार कृष्ण पैंकरा पिता पलेश्वर पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सलखिया एवं नान पैंकरा पिता उद्धव पैंकरा उम्र लगभग 30 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया इस घटना में मौके पर ही कृष्ण पैंकरा की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया की इस घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाकारी ट्रेलर को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।
84
