पीएम आवास योजना के नाम पर बुजुर्ग महिला से 2 लाख की ठगी

by Kakajee News

बलौदा बाजार-भाटापारा। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के रोहांसी गांव में ठगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। 72 वर्षीय प्रेम पांडेय नामक बुजुर्ग महिला से दो ठगों ने पीएम आवास योजना का पैसा आने की बात कहकर करीब 2 लाख रुपये के गहने ठग लिए।
ठगों ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेते हुए कहा कि उनके पीएम आवास योजना का पैसा स्वीकृत हो चुका है और उसे पाने के लिए फोटो खिंचवाना जरूरी है। फोटो खींचने के बहाने उन्होंने महिला से सोने-चांदी के गहने उतरवा लिए और मौका पाकर रफूचक्कर हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की ठगी से बचें और किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी लेने के लिए आधिकारिक दफ्तरों या अधिकारियों से ही संपर्क करें।

Related Posts

Leave a Comment