वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

by Kakajee News

हिंदू धर्म में वैशाख अमावस्या को एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इसे वैशाखी अमावस्या भी कहा जाता है। यह तिथि खास तौर पर पितरों की शांति, तर्पण और पुण्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह अमावस्या 27 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन लोग स्नान, दान और पूजा-अर्चना कर धार्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक दान किया जाए, तो पूर्वजों को शांति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानतें है कि पितरों का आशीर्वाद पानें के लिए वैशाख अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

वैशाख अमावस्या मुहूर्त 2025
वैशाख अमावस्या आरंभ: 27 अप्रैल, रविवार, प्रात: 4:49
वैशाख अमावस्या तिथि समाप्त: 28 अप्रैल, सोमवार, देर रात्रि 01:00 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: 27 अप्रैल, प्रात: 04:17 से प्रात:05:00 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग:27 अप्रैल, प्रात:05:44 से 28 अप्रैल देर रात्रि 12:38 तक

वैशाख अमावस्या पर करें इन वस्तुओं का दान?
अन्न का दान – अन्न दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। यह न सिर्फ भूखों की भूख मिटाता है, बल्कि पितरों की तृप्ति और दानकर्ता के जीवन में संपन्नता लाता है।
जल, छाता या पंखे का दान – गर्मी के मौसम को देखते हुए जल से जुड़ी वस्तुओं का दान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। छाता या पंखा देना भी फलदायी होता है।

कपड़े का दान – सफेद या हल्के रंग की धोती, साड़ी या कुर्ता जैसे वस्त्र दान करने से सौभाग्य और सम्मान की प्राप्ति होती है।
तिल का दान – काले तिल, तिल का तेल या इससे बनी चीजें दान करना पितृ शांति के लिए लाभकारी होता है। तिल दान से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
गाय या गौशाला में दान – गाय की सेवा या गौदान से पितरों को मोक्ष मिलता है और दानकर्ता को अपार पुण्य प्राप्त होता है।

इन बातों का रखें ध्यान?
वैशाख अमावस्या पर दान सुबह या दोपहर के समय करना श्रेष्ठ माना गया है। ध्यान रखें कि दान की वस्तुएं नई, साफ-सुथरी और उपयोगी हों। पुरानी या खराब चीजें कभी भी दान में न दें। दान से पहले संकल्प लें कि आप यह कार्य पितरों की शांति और आत्म कल्याण के लिए कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment