28 लाख के 14 ईनामी सहित 24 नक्सलियों ने किया समर्पण

by Kakajee News

बीजापुर। पिछले सात दिनों से जारी ऑपरेशन कगार के बीच नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है। बीजापुर में 28 लाख 50 हजार के 14 ईनामी समेत 24 नक्सलियों ने नक्सलपंथ से तौबा कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 50 – 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई।

पुलिस ने बताया कि नक्सल संगठन के विचारों से मोहभंग और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें सुदरू हेमला उर्फ राजेश पिता बुधू हेमला उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी गुमरा ओयामपारा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम/ भैरमगढ़ एरिया कमेटी, वर्ष-2005 से सक्रिय, ईनाम- 05.00 लाख रूपये।

2. कमली मोड़ियम उर्फ उर्मिला पिता चिन्ना मोड़ियम उम्र 36 जाति मुरिया निवासी मनकेली सरपंचपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम/ परतापुर एरिया कमेटी, दिसम्बर 2001 से सक्रिय, ईनाम- 05.00 लाख रूपये।

3. जयमोती पूनेम पिता सन्नू पूनेम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य (गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत गंगालूर एलओएस डिप्टी कमांडर), वर्ष-2011 से सक्रिय, ईनाम- 03.00 लाख रूपये

4. शामनाथ कुंजाम उर्फ मनेष पिता सोनू कुंजाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी डालेर स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य (एओबी अन्तर्गत सीसीएम उदय का सुरक्षा गार्ड कमाण्डर), वर्ष-2008 से सक्रिय, ईनाम- 02.00 लाख रूपये

5. चैतु कुरसम ऊर्फ कल्लू पिता सोमलू उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली थाना बीजापुर जिला बीजापुर पार्टी सदस्य पीपीसीएम माड़ डिवीजन अंतर्गत प्लाटून नम्बर 32 का पार्टी सदस्य, वर्ष 2007 से सक्रिय, ईनाम – 02.00 लाख रूपये

6. बुच्ची माड़वी ऊर्फ रोशनी पति चैतु कुरसम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी ताड़मेटला थाना चिन्तागुफा जिला सुकमा , पदनाम- पार्टी सदस्या, पीपीसीएम माड़ डिवीजन अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 32, वर्ष 2012 से सक्रिय, इनाम 02.00 लाख रूपये

7. सुखमति उरसा पिता लक्खू उरसा उम्र 28 जाति मुरिया निवासी केशकुतुल पेरमापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/केएएमएस अध्यक्ष, वर्ष-2009 से सक्रिय, 02.00 लाख रूपये।

8. सोमली हेमला पति सुक्कू हेमला उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- मनकेली आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, वर्ष-2008 से सक्रिय, ईनाम – 02.00 लाख रूपये।

9. बुज्जी पदम पिता सन्नू पदम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मंडीमरका पदमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा पदनाम – पीएलजीए सदस्य एओबी डिवीजन अन्तर्गत डीव्हीसीएम अरूणा की गार्ड, वर्ष 2015 से सक्रिय, ईनाम 01.00 लाख रूपये

10. सुक्को पुनेम उर्फ मंजूला पिता लक्खू पुनेम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार पेदापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्या (सीआरबी/सीसीएम सेकेट्री ओएससी/ मनोज उर्फ भास्कर उर्फ बालाकृष्णा उर्फ बालन्ना उर्फ रामचन्द्रम का सुरक्षा गार्ड ), वर्ष-2017 से सक्रिय, ईनाम – 01.00 लाख रूपये।

11. हिड़मे वेको उर्फ जुगनी पिता हुंगा वेको उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पदनाम- पूर्व बस्तर डिवीजन अन्तर्गत आमदाई एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, वर्ष-2008 से सक्रिय, ईनाम -01.00 लाख रूपये।

12. सोनी कोरसा उर्फ ललिता पिता सोम्बारू कोरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पदेड़ा तालाबपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्या/ गंगालूर एरिया कमेटी जनताना सरकार स्कूल शिक्षक, वर्ष 2006 से सक्रिय, ईनाम- 01.00 लाख रूपये।

13. लच्छा ताती उर्फ पोटका पिता मासा ताती उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- सावनार/कोरचोली मिलिशिया कंपनी सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, वर्ष-2007 से सक्रिय, ईनाम- 01.00 लाख रूपये ।

14. मंगू पुनेम पिता बुड़ता पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- सावनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, वर्ष-2017 से सक्रिय, ईनाम – 50.00 हजार रूपये।

15. आयतू कोरसा उर्फ एक्का पिता डोग्गा कोरसा उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष, वर्ष-2002 से सक्रिय

16. आयतू कोवासी पिता मासा कोवासी उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुतुल कर्रेगुबालीपारा पारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष-1995 से सक्रिय

17. महेश माड़वी पिता कोसा माड़वी उर्फ मल्ला उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी मर्रीवाड़ा तालाबपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- कमकानार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष, वर्ष-2006 से सक्रिय

18. रोनी ताती पिता सोमलू ताती उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- सावनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्या, वर्ष-2010 से सक्रिय

19. शांतू कोवासी उर्फ बोक्के पिता गुण्डरू कोवासी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुतुल कर्रेगुबालीपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पदनाम- केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष-2020 से सक्रिय

20. तुलसी पुनेम पति रमेश मोडियम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली सरपंचपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्या, वर्ष-2017 से सक्रिय

21. सनकू कोवासी पिता अंदो कोवासी उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी केशकुतुल कर्रेगुबालीपारा थाना भैरमगढ़, पदनाम – केशकुतुल आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्या, वर्ष-1995 से सक्रिय

22. जग्गू कुरसम पिता बुधरू कुरसम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मनकेली सरपंचपारा , पदनाम मनकेली आरपीसी पडियोरा कमेटी सदस्य/ग्राम मनकेली ग्राम सेल सदस्य वर्ष 2007 से सक्रिय,

23. मनकू राम कड़ती उर्फ गुटटा पिता मंगारू कड़ती उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर, पदनाम- चेरली आरपीसी मिलिशिया सदस्या प्लाटून सदस्य, वर्ष 2019 से सक्रिय।

24. पायकू हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर पदनाम- चेरली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/विद्या संस्कृति शाखा अध्यक्ष शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 50 – 50 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदाय की गई।

Related Posts

Leave a Comment