सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जमदई गांव में करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम बबल यादव (35) मवेशी चराने निकला था तभी तरबूज के खेत के समीप लगे बिजली के तार में टच हो गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक खेत मालिक ने तरबूज की फसल की चोरी रोकने के लिए खेत के चारों ओर बिजली की तरंगित तार बिछाया कर करंट लगा रखा था। वही मृतक किसान रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने गया था। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर ग्रामीण की मौत की खबर लगते ही खेत मालिक घर से फरार हो गया है।
वही पुलिस गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने शव को उठाने का विरोध किया। उनका कहना है कि यह हत्या का मामला है। वे दोषी की गिरफ्तारी से पहले शव नहीं ले जाने देंगे। घटना के बाद से खेत मालिक फरार है। पुलिस मौके पर तैनात होकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
54
