रिश्तों को शर्मसार करने वाला आया सामने, भाई ने बहन से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात के बाद घर से भागी पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

कोंडागांव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने सगे भाई पर दो साल तक लगातार डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 2 साल से उसका बड़ा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करवाया। भाई की धमकियों के चलते वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन लगातार अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार वह घर से भाग गई। पांच दिन तक लापता रहने के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर सिटी कोतवाली कोंडागांव पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को फांसी देने की मांग की जा रही है।
यह मामला समाज और कानून व्यवस्था दोनों के लिए चेतावनी है कि ऐसे अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई हो, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Posts

Leave a Comment