ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, काम करके घर लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में कंपनी में काम करके घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेगड़ा निवासी योगेश राठिया 25 साल जो की मां शाकंबरी पावर प्लांट काम करते आ रहा था। कल दोपहर काम खत्म करके जब योगेश अपने गाँव लौट रहा था इसी बीच रायगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 04 PC 5907 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया था। अचानक घटी इस घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण योगेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच उसकी मौत हो गई।
रायगढ़ – हमीरपुर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और आरोपी ट्रेलर चालक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपी चालक को पालिघाट के पास से गिरफ्तार किया गया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।बहरहाल चक्रधर नगर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment