छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे, बल्कि वह अपने पद पर 03 माह सितम्बर 2025 तक बने रहेंगे

by Kakajee News

 

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे, बल्कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही कैबिनेट बैठक में जैन को सेवा विस्तार देने पर मुहर लगी। दिलचस्प बात यह रही कि सोमवार को ही उन्हें विदाई दी जानी थी, लेकिन अब वे आगामी आदेश तक पद पर बने रहेंगे।

सीएस अमिताभ जैन को तीन माह का एक्सटेंशन दिया गया है। वे सितंबर तक पद पर बने रहेंगे। जैन पहले सीएस हैं जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। 1989 बैच के आईपीएस जैन बीते चार साल से प्रदेश के सीएस के पद पर हैं। सोमवार को 30 जून को रिटायरमेंट था, लेकिन केन्द्र सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है। आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related Posts

Leave a Comment