शिक्षा की मांग को लेकर छात्रों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

by Kakajee News

भाटापारा:- भाटापारा के समीप ग्राम कोसमन्दा में आज सुबह शिक्षा को लेकर छात्रों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। लंबे समय से उचित शैक्षणिक व्यवस्था की मांग कर रहे छात्रों ने अंततः मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।

छात्रों का कहना है कि गांव में शिक्षा व्यवस्था बेहद बदहाल है। उन्होंने कई बार स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, पर्याप्त कक्षाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आक्रोशित छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और मार्ग पर बैठकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Related Posts

Leave a Comment