नक्सलियों की कायराना करतूत , दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या

by Kakajee News

बीजापुर। जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छुटवाई निवासी कवासी जोगा उम्र करीब 55 वर्ष और बड़ा तर्रेम निवासी मंगलू कुरसम उम्र करीब 50 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।
यह दर्दनाक घटना 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। 4-5 अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियारों से लैस होकर दोनों ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना तर्रेम द्वारा घटना की तस्दीक की जा रही है। विस्तृत जानकारी मिलने पर आगे की जानकारी दिए जाने की बात कही गई हैं।

Related Posts

Leave a Comment