प्रतिबंधित मांगुर मछली की अवैध सप्लाई, विभाग ने 450 किलो मछली को गड्ढा खोदकर किया नष्ट

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के मछली पालन विभाग ने प्रतिबंधित मछली की अवैध सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पोंड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में करीब 450 किलो प्रतिबंधित मांगुर को जब्त किया व गड्ढा खोदकर नष्ट किया है। मछली पालन विभाग से मिली जानकारी अनुसार थाई मांगुर प्रजाति को केन्द्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। क्योंकि, ये मांसाहारी मछली है, जो जलीय आवास में अन्य मछलियों के लिए खतरा है। जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये सड़ा हुआ मांस खाते हैं, जिससे पानी प्रदूषित होता है और जलाशय का पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो जाता है। यहीं कारण है कि विभाग ने कबीरधाम जिले में मांगुर मछली की अवैध सप्लाई पर कार्रवाई किया है। बताया जा रहा है कि इस मछली को जिले कई हिस्सों में खपाया जाना था। विभाग ने पिकअप वाहन को भी जब्त किया है व मामले की जांच की जा रहीं है।

Related Posts

Leave a Comment