जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे कि यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई थी, जिसके बाद आसपास के लोगो ने उस पेड़ का कुछ हिस्से को काटकर मार्ग तो चालू कर दिया, लेकिन अभी भी पेड़ का आधा हिस्सा सड़क तक फैला हुआ है, जिसके कारण मार्ग पूरी तरह से जाम की स्थिति में बना हुआ है,
बता दे कि बस्तर में लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है, वही सड़क किनारे लगे एक विशाल पेड़ के गिरने से यातायात पूरी तरह से रुक गया, जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले मार्ग में महिंद्रा शोरूम के आगे स्थित शिव मंदिर के समीप एक पेड़ बीती रात धराशाही हो गया, जिससे रात में ही यातायात जाम बनने लगी, सुबह जब लोगों ने देखा तो मार्ग को चालू करने के लिए पेड़ का कुछ हिस्सा काट तो दिया, लेकिन पेड़ का आधा से ज्यादा हिस्सा सड़क पर अभी भी फैला हुआ है, वही मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की कतार लग जा रही है, फिलहाल अभी तक उस पेड़ को नही हटाया गया है, जिससे कि मार्ग अभी भी जाम की स्थिति को झेल रहा है,
68
