कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन मानिकपुर कदमहाखार मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक की लाश देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रवाना किया।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे युवक पड़ा हुआ था जहां मौके से उसके चप्पल ही मिले हैं इसके अलावा उसके शर्ट और पेंट में किसी तरह का कोई दस्तावेज और ना ही कोई मोबाइल है जिसके चलते पुलिस को पहचान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहा है कि मृतक का उम्र लगभग 35 साल होगा।
पेंट और शर्ट पहना हुआ है इसके अलावा सड़क किनारे मिट्टी से लिपटा हुआ लाश मिला है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं आसपास लोगों का बयान दर्ज किया गया है और पहचान कार्यवाही की जारी है जहां व्हाट्सएप ग्रुप और जिले के थाना चौकिया में इसकी सूचना दे दी गई है इसके अलावा आसपास बस्ती में लापता की पतासाजी की जा रही है जहां पहचान करवाई होने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है वही मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
75
