बारिश से टूटा ओड़िसा से संपर्क, पुल के ऊपर से लगातार बह रहा है पानी, वाहनों के थमें पहिये

by Kakajee News

जगदलपुर, बस्तर जिले में लगातार अनवरत हो रहे बारिश के चलते एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है, वही दूसरी ओर सुकमा जिले में शबरी नदी उफान में चल रहा है, जिसके कारण सुकमा का ओड़िसा से पूरी तरह से संपर्क टूट गया है, जिसके चलते वाहनों के पहिये भी थम गई है, पुल के ऊपर से बहते बारिश के चलते लोग डर के चलते पुल को पार करने से भी डर रहे है,
बस्तर संभाग में हो रही लगातार बारिश के चलते कही कच्चे मकान ढह जा रहे है तो कही पेड़ गिर जाए रहे है, वही कई जगह नदी नाले उफान में चल रहे है, तो कही पर पानी डेंजर लेवर को पार कर चुके है, ऐसे में सुकमा जिले के शबरी नदी में बारिश के पानी के चलते पुल डूब चुका है, जिसके चलते ओड़िसा से सुकमा का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है, पानी ऊपर से बहने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, साथ ही वाहनों के पहिये भी थम चुके है, मार्ग में किसी तरह से कोई परेशानी या भी दुर्घटना ना घटित हो सके, इसके लिए अलग से पुलिस बल को तैनात किया गया है,

Related Posts

Leave a Comment