नक्सलियों ने की शिक्षादुत की हत्या इलाके में दहशत का माहौल

by Kakajee News

सुकमा। सिलगेर क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जहां माओवादियों ने शिक्षा दूत की हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बारसे लक्ष्मण के रूप में हुई है, जो मंडीमरका में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना आज शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है।
मृतक को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों की स्थिति बनी हुई है। सूत्र बताते हैं कि नक्सली लंबे समय से शिक्षा दूत को धमकी और समझाइश दे रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने हिंसा का रास्ता अपनाया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
स्थानीय स्तर पर लोग दहशत में हैं क्योंकि माओवादियों का यह हमला शिक्षा और विकास से जुड़े लोगों पर सीधे तौर पर असर डालता है। शिक्षा दूत की हत्या से बच्चों और उनके अभिभावकों में भी भय व्याप्त हो गया है।
आधिकारिक स्तर पर अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच जारी है और सुरक्षा बलों को सतर्क कर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Related Posts

Leave a Comment