बैटरी, डीजल चोरी में संलिप्त 03 आरोपी व 02 खरीददार गिरफ्तार, आरोपियों से 02 बैटरी, 60‍ लीटर डीजल व नकदी बरामद

by Kakajee News

रायगढ़। खरसिया चौकी पुलिस ने आज क्षेत्र में डीजल, बैटरी की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों तथा चोरी सामान के दो खरीददार को गिरफ्तार कर उनसे पूरी मशरूका की बरामदगी की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका खरसिया के फायरबिग्रेड वाहन से 60 लीटर डीजल चोरी मामले में खरसिया पुलिस सीसीटीवी खंगाली तो उसमें संदिग्ध शनि सिदार (22 साल) निवासी खरसिया दिखा जो पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल था, जिसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर अपने साथी रवि शर्मा (29 साल), नरेन्द्र गबेल (20 साल) दोनों निवासी खरसिया के साथ डीजल चोरी तथा दिनांक 25ध्06ध्2021 को रायगढ़ चौंक के पास खड़ी ट्रेलर से 02 बैटरी की चोरी करना कबूल किया । आरोपीगण एक बैटरी को प्रशांत श्रीवास उम्र 20 साल निवासी खरसिया तथा डीजल को धर्मेन्द्र साहू उम्र 41 साल निवासी पठानपारा खरसिया के पास बिक्री करना बताये हैं । आरोपीगण मेमोरेंडम पर चोरी गई दो नग बैटरी कीमती 8000 रूपये तथा 60 लीटर डीजल एवं आरोपी व खरीददार से 3000 रूपये नकदी बरामद किया गया है । चोरी में संलिप्त शनि सिदार रवि शर्मा, नरेन्द्र गबेल तथा खरीददार- प्रशांत श्रीवास, धर्मेन्द्र साहू को बैटरी चोरी के अपराध क्रमांक 99ध्21 धारा 379 प्च्ब् एवं डीजल चोरी के अप.क्र. 402ध्21 धारा 379 प्च्ब् में गिरफ्तारर कर रिमांड पर भेजा जा रहा है । कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि नंदकिशोर गौतम, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहन यादव, महेश चौहान की सक्रियता थी ।

Related Posts

Leave a Comment