जेल की हवा खाने के बावजूद नहीं सुधरा सायकल चोर, पैरोल में बाहर आने पर फिर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने 16 चोरी की साईकिल के साथ किया गिरफ्तार

by Kakajee News

रायगढ़। चक्रधर नगर पुलिस ने साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विगत कुछ दिनों से चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह को थानाक्षेत्र अन्तर्गत कृष्ण वाटिका कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी में घर के बाहर व आंगन में खड़ी साइकलें चोरी की शिकायतें मिली थी।


थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ से घर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने पर पूर्व में साइकिल चोरी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजे गए आरोपी नकुल साहू से हुलिया का मिलान हो रहा था जिस पर स्टाफ उस पर नजर रखें हुई थी। तभी कल मुखबीर द्वारा छोटे अतरमुड़ा टीवी टावर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को एक लाल रंग की साइकिल लेकर ग्राहक तलाश करते खड़े होने की जानकारी दिया।


सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर मौके पर पहुंची, संदिग्ध से नाम पता पूछने पर नकुल साहू बताया स्टाफ उसे लेकर थाने लाई तो नकुल साहू सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश करना बताया जो उसकी सायकल नहीं थी। आरोपी नकुल अभी पैरोल में होना बताया है। आरोपी से पूछताछ करने पर चोरी की कुल 16 नग साइकिलें विभिन्न कंपनियों के जप्त किए गए हैं। आरोपी नकुल साहू पिता गोपीनाथ साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल मुकाम संत विनोबा नगर चौकी जूटमिल पर धारा 41(1-4)ब्तच्ब्ध्379 प्च्ब् की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।


उपरोक्त कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व पर हेड कांस्टेबल अरुणा चौरसिया, आरक्षक विक्कू सिंह, चंद्र कुमार बंजारे एवं धीरेंद्र पांडे की आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी की साईकिलें बरामदगी में योगदान रहा है ।
ज्ञात हो कि आरोपी नकुल साहू से पूर्व में क्राईम ब्रांच द्वारा वर्ष 2017 में 125 नग सायकल, अगस्त 2019 में सरिया थाने द्वारा 68 सायकल तथा नवम्बर वर्ष 2020 में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा 38 सायकलें जप्त कर कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था, जो पैरोल में बाहर था।

Related Posts

Leave a Comment