एसडीओपी दीपक मिश्रा का तबादला, सिद्धांत तिवारी होंगें धरमजयगढ़ के नये एसडीओपी

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में प्रदेश के कई जिलों में 32  डीएसपी, सीएसपी और एसडीओपी के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है।
इस आदेश के तहत धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक रायपुर को गौरेला पेंड्रा मारावाही नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर कांकेर से डीएसपी सिद्धांत तिवारी धरमजयगढ़ एसडीओपी बनकर रायगढ़ रहे हैं।  इसी तरह हरीश कुमार पाटिल जिला जशपुर को नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग छावनी में पदस्थ किया गया है।

Related Posts