24
बीजापुर। जिले से एक और दुखद खबर सामने आई है जहाँ नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। मृतक शिक्षादूत कल्लू ताती गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल्लू ताती का अपहरण नक्सलियों ने शुक्रवार शाम को स्कूल से लौटते समय कर लिया था। देर रात उसे मौत के घाट उतार दिया गया। कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गाँव के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बन्द स्कूलों के पुनः संचालन के बाद नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से 5 हत्याएं बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में हुई हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता का विषय बन चुका है।
