12 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना, ट्रक व टिप्पर में हुआ भिड़ंत

by Kakajee News

 

जगदलपुर, नेशनल हाइवे 30 में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रही है, बीती रात ही एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया था, जिसमें 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, वही 12 घण्टे के भीतर ही दूसरी बड़ी घटना दहिकोंगा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक व टिप्पर में भिड़त हो गई, इस घटना में चालक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,
बता दे कि कोण्डागांव जिले के दहीकोंगा नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार की सुबह 6:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को टक्कर मार दी, जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई, घटना के दौरान पीछे चल रही 108 एंबुलेंस भी ट्रेलर की चपेट में आ गई, इस घटना में एंबुलेंस का स्टाफ सुरक्षित रहा, उन्हें किसी भी तरह से कोई चोट नही आई, इस घटना में ट्रेलर का चालक हादसे में बुरी तरह फँस गया था, जिसे लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

Related Posts

Leave a Comment