गला दबाकर पत्नी की हत्या, तबियत बिगडने के बहाने अस्पताल में कराया भर्ती, पीएम रिपोर्ट के बाद सच आया सामने, इस वजह से…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

दुर्ग । गांव में पति ने शराबी पत्नी से परेशान होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया।उसके बाद पति तबियत खराब होने के बहाने अस्पताल में भर्ती कराया दिया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम जांच में जुटी हुई थी।पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
मृतक प्रीति वर्मा नशे की आदी थी। इसकी बात को लेकर पति होरी लाल वर्मा से आए दिन वाद विवाद होता रहता था।घटना वाले दिन भी महिला नशे में पति से मारपीट कर रही थी। उस दौरान गुस्से में आकर होरीलाल ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में लोगों को भ्रमित करने चक्कर खाकर बेहोश होने की जानकारी देकर अस्पताल ले गया। घटना 10 सितंबर की है जब पाटन मेमो लाकर पेश किया गया।
आरोपी होरी लाल वर्मा ने बताया कि औंधी गांव में कार्यक्रम के दौरान दोनो की जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बीच करते थे। उसके बाद घर वालों की सहमति से 6 साल पहले चूडी पहनाकर प्रीति को पत्नी बनाकर अपने घर ले आया। इसके बाद 2- 3 महीने होने के बाद मृतिका अलग रहने को लेकर कहने लगी जिसके बाद सड़क किनारे घर बनकर रहते थे लेकिन उसके बाद भी नशे में आए दिन वाद विवाद करती थी जिससे परेशान होकर घटना के दिन गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।मृतिका प्रीति वर्मा की यह दूसरी शादी थी।प्रीति वर्मा अपने पहले पति भी आए दिन वाद विवाद करती थी जिसके चलते 5 साल पहले छोड़कर अलग रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment