RAIGARH : सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी किया पार, पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर

by Kakajee News

रायगढ़. जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत लगभग 9 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मधुबन पारा, पूछापारा तालाब के सामने रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त की रात परिवारिक विवाद के चलते वह मकान में ताला लगाकर मायके (जिंदल पतरापाली) चली गई थी। 21 सितंबर की शाम करीब 5 बजे जब वह अपने भाई के साथ घर लौटी तो मुख्य दरवाजे पर पहले वाला ताला गायब था और उसकी जगह दूसरा ताला लगा मिला। इतना ही नहीं, घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर भी कटे हुए थे।

अंदर घुसी तो उड़े होश
शक होने पर ताला तोड़कर जब पीड़िता घर के भीतर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लाकर टूटा हुआ था और गहने-नकदी गायब थे।

चोरी गया सामान
सोने का हार: 4 नग (लगभग 175 ग्राम)
सोने की अंगूठी: 3 नग (30 ग्राम)
सोने का कान का सेंट: 4 नग (लगभग 60 ग्राम)
चांदी की पायल: 4 जोड़ी (करीब 250 ग्राम)
आईफोन 16 प्रो मैक्स मोबाइल
नगदी: दो लाख रुपये
कुल मिलाकर चोर लगभग 9 लाख रुपये का माल ले उड़े।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

 

Related Posts

Leave a Comment