इनोवा तालाब में गिरी बाल-बाल बचे सवार, शादी में शामिल होने जा रहे बाराती तभी हुई घटना

by Kakajee News

कोंडागांव। रायपुर से कोंडागांव शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बारातियों की इनोवा कार NH-30 पर हादसे का शिकार हो गई। घटना बोरगांव और सारबेड़ा के बीच हुई, जब इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर जगदलपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा वाहन सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में इनोवा में सवार 12 लोग, जिनमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल थी, बाल-बाल बच गए। दोनों वाहनों को गंभीर क्षति पहुंची है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क की मोड़ पर लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है। इस दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Related Posts

Leave a Comment