08 माह के नवजात की पेट में हो गई मौत, मेडिकल कालेज अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने किया सफल आपरेशन

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ के एकताल मार्ग में स्थित स्व. लखीराम मेडिकल कालेज अस्पताल में 8 माह के नवजात की पेट में ही मौत हो जाने के बाद अस्पताल पहुंची महिला का मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने महिला की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सफल आपरेशन किया है। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ्य है, महिला के परिजन अब डाक्टरों की टीम का आभार भी जता रहे हैं।
विभागाध्यक्ष एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. टी. के. साहू ने बताया कि मरीज रूखसाना बेगम 12 अक्टूबर की सुबह मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती हुई है। उस समय महिला का ह्यूमो ग्लोबिन लेबल 7 ग्राम के आसपास था और मरीज का बच्चा पेट के अंदर ही मृत पाया गया था। मरीज का यह 6वां बच्चा था, जिसकी पेट में ही मौत हो चुकी थी। महिला के दो बच्चे पहले भी आपरेशन के जरिये हो चुके हैं।
डाॅ ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीज की पहले स्थिति को सुधारा जाता है। आपरेशन के दौरान लगने वाले ब्लड की व्यवस्था की जाती है। मरीज को भर्ती करते हुए आपरेशन की जरूरत नही होती है, मरीज की जान को खतरा ना हो पहले उसका इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद ही सारी व्यवस्था की जाती है। ठीक यही प्रक्रिया इस मरीज के साथ भी किया गया।
डॉ. टी. के. साहू ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम महिला का मेडिकल कालेज अस्पताल में आपरेशन किया गया। हमारे यहां मेडिकल साइंस प्रोटोकाल के तहत महिला का इलाज किया गया है। मरीज की जान को किसी प्रकार का खतरा ना इसकी व्यवस्था करने के पश्चात ही आपरेशन किया गया। मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है और पूरी तरह स्वस्थ्य है।

Related Posts

Leave a Comment