समाजसेवा के प्रतीक दीपक डोरा को 50वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

by Kakajee News

रायगढ़: समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और परोपकार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले दीपक डोरा का आज 50वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

वे देवकी रामधारी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं अग्रोहा धाम के ट्रस्टी के रूप में लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

दीपक डोरा ने अपने नेतृत्व में नेत्रदान और देहदान जैसी प्रेरणादायक मुहिमों की शुरुआत की, जिसने समाज में नई सोच और नई चेतना का संचार किया। उनके अथक प्रयासों से यह मुहिम आज वृहद रूप ले चुकी है, और अनगिनत लोगों को जीवनदान एवं नई दृष्टि प्रदान कर रही है।

समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की हर जगह सराहना होती है। उनकी कार्यशैली में सेवा, समर्पण और संवेदना का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

दीपक डोरा की सफलता और समाजसेवा की यह निरंतर यात्रा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लता दीपक अग्रवाल के सहयोग और प्रेरणा के बिना संभव नहीं होती।
हमेशा साये की तरह साथ निभाने वाली, सरल, संस्कारी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की धनी लता जी ने हर सामाजिक कार्य में उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। वे समाज की महिलाओं के लिए भी एक आदर्श मिसाल हैं।

अग्रोहा धाम समिति,मार्निंग बार्कर सोसायटी,अग्रसेन सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दीपक डोरा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा,*सेवा को जिन्होंने जीवन का उद्देश्य बना लिया, ऐसे दीपक डोरा समाज के लिए एक प्रेरणा हैं।*

समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की मंगलकामनाएं की हैं।

Related Posts

Leave a Comment