धान मंड़ी में हाथी का धावा, धान से भरी बोरियों को लेकर हो जाते हैं फरार, जिले में बढ़ती हाथियों की संख्या बना सिरदर्द

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ व धरमजयगढ़ वन मंडल में जहां लोग कड़कडाती ठंड से परेशान हैं तो वहीं गांव में रहने वाले हाथियों के आतंक से लगातार जूझ रहे हैं। अलग-अलग दलों में भटकते हाथी अचानक गांव के घरों में हमला करते हैं तो कभी धान मंडी में घुसकर धान की बोरियों को उठाकर जंगल में लेकर फरार हो जाते हैं। इतना ही नही इनकी बढ़ती संख्या के साथ-साथ इनके शावको को लेकर वन विभाग के लिये भी सिरदर्द बना हुआ है, चूंकि इसके झुंड के निगरानी रखने के लिये टीमें भी कम पड़ रही है।
धान मंड़ी में रोजाना बोलते हैं धावा
अलग-अलग दलों में बंटे हाथियों का उत्पात रायगढ़ शहर से लगे ग्राम बंगुरसिया में देखने को मिल रहा है, जहां अपने दल से भटके हुए हाथी धान मंडी में घुस जाते हैं और वहां धान की बोरियों को नुकसान पहुंचाते हुए अपने संुढ से धान की बोरी उठाकर जंगल के अंधेरे में गायब हो जाते हैं। बीते सप्ताह भर से ये हाथी लगातार इस मंडी में घुसकर जमकर उत्पात मचाते हैं और वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी व गांव के लोग हो हल्ला करते हुए इन्हें खदेडने का प्रयास करते हैं बावजूद इसके ये हाथी बिना किसी डर भय के धान की बोरियांे से धान उठाकर ले जाते हैं। इसी तरह जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के आने वाले लैलूंगा विधानसभा लमडांड में भी तीन दिनों से एक दर्जन से भी अधिक जंगली हाथी घरों में हमला करके तोड़ रहे हैं और जान बचाकर भागने वाले आदिवासी पास के गांव में शरण लेते हैं। एक जानकारी के अनुसार हाथी हमले के कारण कई बार तो घरों के अंदर कैद ग्रामवासी अपने ही घरों की दीवार का दूसरा हिस्सा तोड़कर अपनी जान बचाते हैं और इस मामले में केवल मूकदर्शक बना रहता है।
क्या कहते हैं जिले के अधिकारी
इस मामले में रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ ने बताया कि बंगुरसिया में जब से मंडी का काम काज शुरू हुआ है तब से वहां हाथियों का आना जाना शुरू हो चुका है। एक दंतैल हाथी लगातार मंडी में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा है। कभी कभार ऐसा भी हो रहा है शाम 7 बजे ही हाथी वहां पहुंच जा रहा है। वन विभाग की टीम के अलावा धान खरीदी के स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहते हैं। सब मिलकर हाथी को भगाते हैं। बीती रात हाथी दो बार धान खरीदी केन्द्र पहुंचा था। जो भी नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा प्रकरण बनाया जा रहा है। रायगढ़ वन मंडल में इन दिनों से 40 से 45 की संख्या में हाथी मौजूद है, जिसमें शावक भी शामिल है। रायगढ़ जिले में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ रही है।

Related Posts

Leave a Comment