समोसा खाने के चक्कर में युवक के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन, फिर भी बचा जिंदा, जानें मामला

by Kakajee News

बिहार के बक्सर में दांतों तले अंगुली दबाने वाली एक घटना हुई है। हुआ यूं कि बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। मगर उसे मामूली चोटें आई हैं। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर समोसा खाने के चक्कर में घटी।

दरअसल, दानापुर रेल मंडल के बक्सर स्टेशन पर जैसे ही अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस रुकी, एक शख्स समोसा खाने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया। समोसा खरीदने के बाद जैसे ही उसने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, वह ट्रेन के नीचे गिर गया। ट्रेन के चक्के से बचते हुए वो पटरी पर पहुंच गया। तब तक ट्रेन की स्पीड तेज हो गई थी।

गनीमत यह रही की हादसे में व्यक्ति को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। बाद में मामूली रूप से जख्मी युवक को प्लेटफॉर्म पर बैठाया गया। कुछ देर आराम करने के बाद उसे दूसरी ट्रेन से आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, युवक समस्तीपुर का रहने वाला है।

Related Posts

Leave a Comment