सिंघल एनर्जी द्वारा बिना अनुमति के जगह-जगह डंप किए जा रहे हैं फ्लाई ऐश पर्यावरण विभाग द्वारा नहीं की जा रही है कोई कार्यवाहीपर्यावरण विभाग द्वारा नहीं की जा रही है कोई कार्यवाही

by Kakajee News

घरघोड़ा— घरघोड़ा व रायगढ़ के मध्य मां बंजारी मंदिर के निकट सिंघल एनर्जी स्थापित है जो कि पर्यावरण के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ तरीके से गेरवानी मेन रोड के पास तथा पूंजीपथरा में बिना अनुमति के फ्लाई एश डम्प किए जा रहे हैं जोकि पर्यावरण नियमों की अनदेखी है तथा फैक्ट्री द्वारा पूरे मंदिर के आसपास डस्ट उड़ाए जा रहे हैं साथ ही साथ फैक्ट्री के अंदर भी फ्लाई ऐश डम्प किए गए हैं जो कि नियम विरुद्ध है ऐसे में पर्यावरण विभाग द्वारा सिंघल एनर्जी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए नहीं तो आने वाले दिनों में पूरा गे्रवानी बंजारी एवं पूंजीपथरा क्षेत्र जस्ट के कारण पर्यावरण के वातावरण में नुकसानदेह साबित होगा

क्षेत्र है हाथी प्रभावित मौन बैठा वन अमला

सिंघल एनर्जी के चारों तरफ घने फॉरेस्ट के संरक्षित जंगल है जो कि हाथी प्रभावित प्रतिबंधित क्षेत्र कहलाता है इस पर फॉरेस्ट विभाग को भी ध्यान आकर्षित कर क्षेत्र की बची वन संपदा के बचाव के लिए सर्वे कर बचाव के उपाय करने चाहिए नहीं तो धीरे-धीरे फैक्ट्रियों के आसपास के घने जंगल भी पर्यावरण दूषित तथा फैक्ट्रियों से उगलने वाले डस्ट और धुएं के कारण बर्बाद हो जाएंगे इस पर वन विभाग द्वारा भी त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए

सिंघल फैक्ट्रियों के आसपास घने जंगलों में बसते हैं कई जंगली जानवर पशु पक्षियों

फैक्ट्री के आसपास के घने जंगलों में हाथी के अलावा कई प्रकार के जंगली जानवर पशु एवं पक्षी नजर आते हैं परंतु फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली काली धुआं तथा उड़ने वाले दस्त के कारण पशु पक्षी पहचान में नहीं आते हैं तथा वातावरण प्रदूषित होने और आसपास के पीने वाले पानी में जहरीली धुआं एवं डस्ट के कारण शुद्ध पानी भी दूषित हो गया है जंगल के प्राणी दूषित पानी पीने तथा प्रदूषित जहरीली हवा और डस्ट के कारण जानवरों एवं पक्षियों की समय से पहले ही मृत्यु हो रही है इसपर भी जंगल डिपार्टमेंट को संवेदनाएं रखते हुए बचाव के उपाय के साथ-साथ फैक्ट्री प्रबंधन के ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए

Related Posts

Leave a Comment