OTP दिखाने पर मिलेगी शराब, होम डिलीवरी में हो रही दिक्कतों के बाद आबकारी विभाग ने बदला नियम

by Kakajee News

रायपुर। शराब की ऑनलाइन होम डिलिवरी के मामले में आबकारी विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। नई सुविधा की शुरुवात आज से हो रही है। जिसके तहत अब शराब को दुकान से पिक-अप किया जाएगा, अग्रिम भुगतान के बाद दुकान पर जाकर फोन पर आए ओटीपी दिखाने के बाद ही शराब दिया जाएगा। ऑनलाइन शराब समय पर सप्लाई नहीं होने पर यह आदेश जारी किया गया है, आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। शराब दुकान से पिक-अप का आदेश जारी हुआ है।
इसके पहले होम डिलीवरी के माध्यम से शराब पहुंचाई जा रही थी लेकिन समय पर होम डिलीवरी नहीं होने के कारण यह व्यव्स्था गड़बड़ाती नजर आ रही थी, लोग दुकानों में जाकर भीड़ लगाने लगे थे, समय पर शराब नहीं मिलने और अग्रिम भुगतान करने के बाद से कई बार सड़क के किनारे सार्व​जनिक जगहों पर डिलीवरी हो रही थी, जिससे माहौल भी खराब हो रहा था।

Related Posts

Leave a Comment