भगवान दिखाने के नाम पर देश भर में घूम-घूमकर जेवर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर। देश भर में घूम-घूमकर महिलाओं को भगवान दिखाने के नाम पर जेवर ठगने वाले उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के शातिर ठग अयूब हसन को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके गिरोह के तीन साथी फरार हैं। दोनों उत्तरप्रदेश के मेरठ और अमरोहा के रहने वाले हैं।
ठगों ने पिछले दिनों रायपुर के पुरानी बस्ती और खमतराई में दो महिलाओं से लाखों के जेवर ठग कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार ठग के कब्जे से दो मोबाइल और 40 हजार के चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पेंड्रा और बिलासपुर में भी जेवर ठगना कबूल किया।
एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि ठगी की दोनों वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ठग गिरोह उप्र के कन्नाौज में छिपा है। पुलिस टीम जब कन्नौज पहुंची तो ठग वहां से उत्तराखंड भाग निकले।
इसके बाद टीम उत्तराखंड पहुंची। गिरोह के मास्टर माइंड उधमसिंह नगर जिले के गुलरभोज थानाक्षेत्र के ग्राम ठंडा निवासी अयुब हसन(22) को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उप्र के मेरठ जिले के तरबियतपुर, सुमाली निवासी रफाकत एवं परवेज और अमरोहा करमालीपुर के इस्लाम फरार होने में सफल रहे।

कलिंदर प्रजाति के ठग
यह शातिर ठग गिरोह कलिंदर प्रजाति के हैं। यह प्रजाति पहाड़, जंगल एवं नाला के किनारे छोटे-छोटे कस्बे बनाकर निवास करती है। गिरोह बनाकर ये देश भर में बाइक में घुम-घुम कर बुजुर्ग महिलाओं को झांसे में लेकर अपना शिकार बनाते है। कभी भगवान दिखाने तो कभी ग्रह नक्षत्र ठीक करने का झांसा देकर ये जेवरों की ठगी करने माहिर माने जाते है।

Related Posts

Leave a Comment