बस में लगी भीषण आग, 50 यात्रियों को बाहर निकाला गया , यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित बाहर 

Picture of kakajee

kakajee

 

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आनन- फानन में बस में सवार 50 यात्रियों को बाहर निकाला गया। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना खरोरा थाने क्षेत्र की है।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 50 यात्रियों को लेकर बस बलौदाबाजार जिले से रायपुर के लिए निकली थी। राजधानी ट्रैवल्स में करीब 50 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि भैंसा गांव के पास बस के इंजन में अचानक धुआ निकलने लगा। देखते ही देखते बस में अचानक से आग लग गई। इस पर ड्राइवर ने फौरन कदम उठाते हुए बस के दरवाजे खोल दिए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा। धीरे-धीरे करके सभी 50 यात्री बाहर निकल गए। यात्रियो के निकलने के बाद बस कुछ ही देर में पूरी तरह से जलक रखाक हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ड्राइवर ने समय पर बस को रोक दी और सभी 50 यात्रियों को जिनमें, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया नहीं ,तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया।
दूसरी ओर राजधानी रायपुर में भी तेलीबांधा थाने क्षेत्र में एक कार में आग लग गई। कार में सवार छह लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनक्षति नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना राजधानी के अग्रसेन चौक के पास की है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें