संयुक्त खाते की जमीन का एग्रीमेंट कर राशि लेने के बाद मुकरा, राजस्व निरीक्षक के खिलाफ खरीददार ने एसपी से की शिकायत

by Kakajee News

रायगढ़। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम भेलवाटिकरा में जमीन की बिक्री के नाम पर खरीददार से एग्रीमेंट की रकम लेने के बावजूद बिक्री में आना-कानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता क्रेता ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस कप्तान से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन में पार्क एवेन्यु निवासी गणेशराम अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि ग्राम भेलवाटिकरा में महेश राम चौहान और उसके परिवार जनों की खसरा नंबर 31, रकबा, 4.977 हेक्टेयर संयुक्त खाते की जमीन है। उक्त जमीन का सौदा पेशे से राजस्व निरीक्षक महेशराम चौहान के द्वारा पूर्व में गणेशराम से बकायदा लिखित एग्रीमेंट करते हुए 6 लाख रूपये बतौर एग्रीमेंट राशि ली गई थी और महेशराम चौहान के द्वारा खाते की जमीन की ऋण पुस्तिका भी क्रेता को सौंपी गई थी, जो उसके पास अभी भी सुरक्षित है। किंतु पिछले कुछ दिनों के दौरान महेशराम चौहान के मन में खोट आ जाने के कारण वह उक्त भूमि की रजिस्ट्री करने में आना-कानी कर रहा है। खरीददार के द्वारा रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने के बाद जमीन की खरीदी बिक्री संबंधी आम सूचना पेपर में इश्तिहार के रूप में देने के बाद अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भी भेजा गया है। इसके बावजूद विक्रेता पक्ष की ओर से कोई पहल नही होनें के कारण खरीददार गणेशराम अग्रवाल ने पुलिस कप्तान को मामले की शिकायत करते हुए हस्तक्षेप की मांग की है।

Related Posts

Leave a Comment