रायगढ़। भोजन और पानी की तलाश में सड़क किनारे भटकते बंदरों को देखकर रायगढ़ पुलिस के जवानों ने जो किया वह मानवता की मिसाल बन गया। यह न केवल समाज के अच्छा संदेश है बल्कि इस अच्छे कार्य की लोग प्रशंसा भी कर रहे है। मामला छाल क्षेत्र का है।
छाल थाने की पुलिस टीम रोजाना की भांति आज डायल 112 की गाड़ी में पेट्रोलिंग में निकली थी इस दौरान उन्होंने छाल – धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बंदरों के झुंड को देखकर पुलिस जवानों ने न सिर्फ बंदरों को बाजार से मटर खरीदकर खिलाया, बल्कि उन्हें प्यार से पानी भी पिलाया। इस संवेदनशील पहल से राहगीरों और आम नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
डायल 112 के जवानों के इस छोटे से प्रयास ने समाज को यह संदेश दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की रक्षक नहीं होती, बल्कि करुणा और संवेदना की पहचान भी होती है। छाल थाने के पुलिस जवानों का यह व्यवहार लोगों के दिलों को छू गया और सभी ने उनके इस नेक कार्य की सराहना कर रहे हैं।
12
