ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल उड़ान: NTPC Lara ने रेंगालपाली स्कूल को दिए 7 स्मार्ट क्लासरूम, NTPC लारा की स्मार्ट शिक्षा पहल से मजबूत होगा ग्रामीण भविष्य

Picture of kakajee

kakajee

डिजिटल शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए,एनटीपीसी लारा ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व CSR पहल के तहत रेंगालपाली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 स्मार्ट क्लासरूम का हस्तांतरण किया गया।
इस पहल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर और डिजिटल समझ को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ,अपर महाप्रबंधक श्री जाकिर खान (मानव संसाधन) सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, सरपंच, उपसरपंच एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (HOP) ने कहा:
“ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे और शिक्षक मिलकर एक बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। NTPC का प्रयास है कि शिक्षा के माध्यम से भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जाए।”
NTPC लारा अपने CSR फंड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल प्रशिक्षण विकास के क्षेत्रों में निरंतर योगदान देता रहा है। इसी क्रम में यह स्मार्ट क्लासरूम पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय समुदाय ने NTPC लारा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें