शासकीय कर्मचारियों की बैठक संपन्न, कई मुद्दों में की गई चर्चा

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर। शनिवार 14 फरवरी को प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रायपुर जवाहर यादव द्वारा अनुकंपा नियुक्ति लिपिक की बैठक आहूत की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के अनुकंपा नियुक्त लिपिक शामिल हुए, लिपिको ने अपनी मुख्य समस्या कोष, लेखा एवं पेंशन द्वारा की गई वसूली एंव 2024 से शीघ्रलेखन एंव मुद्रलेखन परिषद द्वारा लिए जा रहे कौशल परीक्षा जो कि एक सामान्य अभ्यर्थी एंव अनुकंपा नियुक्ति दोनों के लिए एक ही मापदंड रखने के समस्या के बारे विस्तृत चर्चा की गई।
शासन के विभिन्न विभागों में अनुकंपा नियुक्ति आदेशों में भिन्नता एंव एक ही नियोक्ता के छः माह के भीतर ही प्रसारित अनुकंपा आदेशों आ रही घोर भिन्नता के कारण वेतन वृद्धि लगाने पर कोष लेखा एव पेंशन द्वारा की गई वसूली पर लोक हित में सहानूभूति पूर्वक शिथिल करने हेतु शासन से मांग रखा गया है, विभागों के द्वारा नियुक्ति आदेश प्रसारित के पश्चात भी समय पर कौशल परीक्षा का आयोजन ना किया जाना खेद का विषय हैं जिससे कर्मचारी आर्थिक लाभ से वंचित है एंव राजपत्र में शीघ्रलेखन एंव मुद्रलेखन परिषद द्वारा ही एक मात्र विकल्प घोषित करने का शासन द्वारा लिए गए निर्णय का संगठन विरोध करता है शीघ्रलेखन एव मुद्रलेखन परिषद द्वारा लिए जा रहे परीक्षा के साथ साथ पूर्व की भांति नियोक्ता को भी यह अधिकार दिया जाए कि वह अपने नियुक्ति किए गए कर्मचारी का समय समय पर कौशल परीक्षा आयोजित किया जाए जिससे अधिक से अधिक कर्मचारीयों को वेतन वृद्धि का समय पर लाभ मिल सकें ।
उक्त बैठक में अमितेष तिवारी, राजकुमार साहू, विभोर चर्तुवेदी, नेहा जायसवाल, हनी पांडेय, सोनू शर्मा, दीपक तिवारी, अभिषेक नेताम, लोकेश टेंभरें, रमाकान्त मरकाम, मनोजीत राय, गजेन्द्र कुमार, राहुल साहू लोक नरायण इत्यादि लिपिक साथी मौजूद रहे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें