रेत तस्कर के सहयोगी द्वारा की गई पोस्ट के बाद हुई शिकायत, जल्द हो सकता है अपराध पंजीबद्ध, पोस्ट करने वाला आकाश भारद्वाज फरार

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर संजय कन्नैजे के नाम पर फेसबुक में एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आकाश भारद्वाज द्वारा अपने फेसबुक पेज में इस बात को जिक्र किया है कि उसने अपने साथी की तरफ से कलेक्टर को 1 लाख 35 हजार का मोबाईल गिफ्ट दिया है, इतना ही नही अपनी पोस्ट में लिखा है कि …… सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर के खिलाफ पोस्ट करते हुए लिखा है कि जिले के सभी मेरे समस्त क्षेत्रवासियों से एक बात आपके सामने संज्ञान में लाना चाहता हंू आज जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रेत घाट की अवैध उत्खनन हो रहा है इसमें सबसे बडी जिम्मेदारी माइनिंग विभाग की है जिसमें कलेक्टर साहब ने 135000 का मोबाईल गिफ्ट लिया है जो गुप्ता मोबाईल से लेकर मै खुद दिया हूं उनको भारत जाटव खुद दिया है, इसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बहुत से अधिकारी इनके सरगना में संयुक्त है जैसे बजर पैकर जिला खनिज विभाग अधिकारी अनुराग सिंह, दीपक पटेल बंजारे मैडम कोसिर का भी जिक्र किया गया है।
इस मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर ने बताया कि यह आरोपी पूरी तरह से गलत है, संबंधित के खिलाफ थाने में शिकायत की जा चुकी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलेक्टर की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका संज्ञान लिया जा रहा है और इस मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिव संबंध कार्रवाई की जाएगी।
पोस्ट वायरल करने के बाद आरोपी फरार
एक अन्य जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ के तेज तर्रार कलेक्टर संजय कन्नौजे के उपर झूठी व बेबुनियाद पोस्ट फेसबुक में पोस्ट करने वाला कथित आरोपी आकाश भारद्वाज फरार बताया जा रहा है, चूंकि जिस रेत तस्कर का गुणगान करते हुए जिला कलेक्टर जैसे बड़े अधिकारी के उपर सीधे आरोप लगाना न केवल अपराध की श्रेणी में आता है बल्कि झुठी व बेबुनियाद पोस्ट से छबि को गहरा आघात पहुंचता है। जनचर्चा यह भी है कि इस पोस्ट के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कई लोगों ने पोस्ट करने वाले आकाश भारद्वाज के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही साथ ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने के लिये भी अपील की है, ताकि अपराधों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा जिम्मेदा पोस्ट पर बैठे अधिकारियों को बदनाम करके अपनी रोटी न सेक सके।
बहरहाल देखना यह है कि कलेक्टर की शिकायत के बाद पोस्ट करने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें