रायगढ़ में फिर एक हाथी शावक का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप, इलाके में विचरण कर रहा हाथियों का दल

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे एक मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। झींगोल परिसर रक्षक से घटना कि सूचना मिलते ही उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत कुमार और वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास हाथियों के पैरों के ताजा निशान, मल-मूत्र के चिन्ह पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड मौजूद था। जमीन पर बने खरोंच और घसीटने के निशानों से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य हाथियों ने शावक को उठाने या हिलाने-डुलाने का प्रयास किया होगा। वन विभाग की सघन तलाशी के दौरान घटनास्थल पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु के प्रमाण नहीं मिले हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मौके पर किए गए प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर शावक की मृत्यु कमजोरी या प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति में शावक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें