धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी

Picture of kakajee

kakajee

धरमजयगढ़। धान बोनस की राशि खातों में आने के बाद अपेक्स बैंक धरमजयगढ़ के बाहर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही सैकड़ों किसान बैंक पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
दिनभर में लगभग 600 किसान बैंक पहुंचे, लेकिन तकनीकी अव्यवस्था के कारण देर शाम तक केवल करीब 400 किसानों का ही कार्य पूरा हो सका। बाकी किसानों को देर रात तक इंतजार करना पड़ा। कई किसान सुबह 8 बजे से ही बैंक पहुंच गए थे। लंबी कतार और धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों में नाराजगी भी देखने को मिली।
बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, बैंक प्रबंधन पर आरोप
किसानों का आरोप है कि बैंक में बिजली व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने और वैकल्पिक व्यवस्था (बैकअप) मजबूत नहीं होने के कारण बार-बार काम बाधित हुआ। बिजली कटौती के दौरान बैंकिंग कार्य पूरी तरह रुक गया, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती गई। किसानों ने बैंक प्रबंधन की तैयारी पर सवाल उठाए हैं।
सर्वर समस्या ने बढ़ाई परेशानी
बिजली जाने के साथ-साथ सर्वर बार-बार डाउन होने से कार्य बेहद धीमी गति से चलता रहा। रात 10 बजे तक भी सैकड़ों किसान बैंक के बाहर मौजूद रहे।
देर रात 12–1 बजे तक काम चलने की संभावना
बैंक कर्मचारियों के अनुसार सभी किसानों का कार्य पूरा करने के लिए देर रात तक काम जारी रखने की स्थिति बनी रही और अनुमान जताया गया कि काम आधी रात के बाद तक चल सकता है।
बोनस राशि निकालकर किसान करेंगे कर्ज भुगतान
किसानों ने बताया कि धान बोनस मिलने के बाद वे खेती के लिए लिए गए ऋण का भुगतान करने और आगामी कृषि कार्यों के लिए राशि निकालने बैंक पहुंचे हैं, लेकिन अव्यवस्था के कारण उन्हें पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें