चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, रंग गुलाल लगाने की बात पर चार आरोपियों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम, हुए गिरफ्तार

Picture of kakajee

kakajee

बीती रात रंग गुलाल लगाने पर हुए विवाद में चार युवकों ने 2 युवकों की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बीती रात कलचा में दो युवकों के घर में गांव के ही चार युवक गुलाल लगाने पहुंचे। गुलाल लगाने पर विवाद बढ़ गया। चारों युवकों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों युवक उमेश बघेल 23 वर्ष निवासी निवासी साडगुड आमगुड़ा पारा थाना बोघघाट जिला बस्तर व रोहित बघेल परशुराम 17 वर्ष निवासी सरगुन आमागुड़ा थाना बोधघाट के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनों ने नगरनार पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें