बिलासपुर डेम के गेट का एक हिस्सा टूटा, कल शाम 7 बजे किसानों ने किया था गेट खोलने का प्रयास, 20 घंटों से डेम का पानी सड़क से होते हुए कई गांव तक पहुंचा, अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले की खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बिलासपुर डेम का एक गेट का हिस्सा अचानक टूटने से डेम का पानी तेजी से बाहर आने से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। बीते 20 घंटे से पानी रायगढ़-बिलासपुर मार्ग से होते हुए आसपास के दर्जनों गांव में घुस रहा है और देर रात को ही इसकी जानकारी अधिकारियों को मिल गई थी, लेकिन रात होनें के कारण मौके पर कोई भी अधिकारी नही पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 18 किलोमीटर दूर भूपदेवपुर में स्थित बिलासपुर जलाशय का निर्माण सन् 1975-76 के आसपास हुआ था। पहाडो से घिरे बिलासपुर जलाशय में रामझरना के कुंड से निकलता हुआ पानी के अलावा आसपास के पहाड़ों से भी बारो महीना पानी आता है जिससे यह डेम हमेशा पानी से लबालब भरा रहता है। गांव के ग्रामीण बताते हैं कि भूपदेवपुर, दर्री, कीरतमाल, कुशवाबहरी, डोंगीतराई, कोड़तराई के अलावा अन्य आसपास के गांव के किसानों के लिये यह डेम एक वारदान है। बिलासपुर जलाशय से पानी लेकर इस क्षेत्र के किसान धान, मुंगफली, भुट्टा के अलावा अन्य फसलों की खेती करके अपने व अपने परिवार का जीवन यापन करते आ रहे हैं।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बिलासपुर जलाशय डेम तकरीबन 2 एकड़ में फैला है, और डेम की भराव क्षमता 3 मिलयन क्यूबिक मीटर है वर्तमान में 2.8 मिलयन क्यूबिक मीटर पानी है और 18 फीट गहरा है। कल शाम गांव के कुछ किसानों के द्वारा अपने खेतों में पानी पलाने के लिये डेम के गेट का खोलने का प्रयास किया गया जिसके बाद से कल शाम से लेकर आज दोपहर 2 बजे तक तकरीबन 1 फीट पानी बह चुका है, जिसे रोकने का काम लगातार जारी है।

किसानों ने खोला था गेट
गांव के किसान भोजराम यादव ने बताया कि धान की खेती में पानी डालने के लिये कल शाम 4 बजे के आसपास कुछ किसानों के द्वारा डेम का गेट खोला गया था, जिसके बाद से गेट बंद नही हो रहा है और पानी सड़कों से होते हुए खेतों तक पहुंच रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों की टीम यहां पहुंची थी और रात भर यहां रूके हुए थे। गेट को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पहले से खराब है डेम का गेट
गांव के अन्य ग्रामीण राजेश कुमार साहू ने बताया कि कल शाम खेत में पानी डालने के लिये गेट खोला गया था। जिससे एकाएक पानी का बहाव बढ़ गया, गेट पहले से ही खराब था, जिसे बोरी डालकर बंद किया गया था। रात में बहुत तेजी के साथ पानी बह रहा था और सुबह पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ है। ग्रामीणों के फसलों को अभी तक किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ है।
पानी रोकने चल रहा प्रयास
मौके पर पहुंचे सब डिवीवन आफिसर दिलेश्वर पात्रे ने बताया कि रात में सूचना मिली कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा गेट खोलने का प्रयास गया, जिसके बाद से लगातार पानी बह रहा है। पानी रोकने का प्रयास किया जा रहा है, दो से तीन घंटे में काम पूरा हो जाएगा।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें