सुश्री कुसुम बघेल भीम आर्मी रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़ । भीम आर्मी रायगढ़ जिला गठन के अंतर्गत सतनाम भवन, कांशीराम चौक, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री कुसुम बघेल को भीम आर्मी रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी यह नियुक्ति भीम आर्मी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामस्वरूप महिलांगे जी के हाथों संपन्न हुई।
विदित हो कि कुसुम बघेल पूर्व में भी रायगढ़ की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। वे भीम आर्मी के प्रत्येक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय और प्रमुख भागीदारी रही है।
उनकी दमदार भाषण शैली, प्रबल नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकारों के प्रति सजगता तथा संगठन के प्रति समर्पण जैसे गुणों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भीम आर्मी रायगढ़ में लंबे समय से ऐसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अपनी विचारधारा पर अडिग रहे, अत्याचार की घटनाओं पर किसी प्रकार का समझौता न करे तथा अपने नेतृत्व में संगठन का विस्तार कर सके।
इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुसुम बघेल को एक मजबूत, कर्मठ और गुणी नेतृत्वकर्ता के रूप में रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भीम आर्मी रायगढ़ का विस्तार और अधिक मजबूती के साथ होगा तथा सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें