पुण्य तिथि पर याद किये गए आदिवासी नेता जयपाल मुंडा, सर्व आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। संविधान सभा के सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ,राजनेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 56 वीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ के सर्व आदिवासी समाज ने उनका पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार, को जयपाल सिंह मुंडा की 56 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम छत्तीसगढ सर्व आदिवासी समाज, रायगढ के जिला कार्यालय मिंज छत्तीसगढिया फेब्रिकेशन, बोईरदादर, रायगढ में आयोजित था। कार्यक्रम में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया व सभी उपस्थित साथियों के द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया। जिसमें आदिवासी समाज व मूलनिवासी समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें