गेजामुडा के ग्रामीणों ने कोतरा रोड थाने का किया घेराव, गांव के युवक की गिरफ्तारी का विरोध

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। अडानी कंपनी के रेल लाइन के विरोध में उचित मुआवजे की मांग कर रहे ग्राम गेजामुड़ा के ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति के अचानक गिरफ्तारी के विरोध में आज कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों इस धरना प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा ने भी समर्थन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गेजामुडा के शताधिक ग्रामीण महिला व स्त्री पुरूष शनिवार की शाम कोतरा रोड थाने पहुंचे और गांव के एक व्यक्ति ऋषि पटेल उम्र 35 वर्ष के जबरन गिरफ्तारी का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर दिया। इन ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चल रहे आंदोलन की अगुवाई ऋषि पटेल के द्वारा ही की जा रही थी। वहीं आज शनिवार को जिंदल कंपनी जाने के दौरान अचानक उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है, जबकि उसके खिलाफ पुलिस ने कोई आरोप तक तय नही किया है और न उन्हें गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी दी जा रही है। थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अडानी कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ ना केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि थाने के बाहर काफी देर तक धरने पर बैठे रहे।
ग्रामीणों के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के अलावा संघर्ष मोर्चा के नेता जयंत बोहिदार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर अडानी कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने तथा अपने अधिकारों की मांग कर रहे भोले भाले ग्रामीणों पर जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया, तथा गिरफ्तार ग्रामीण की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए आगे आंदोलन की भी चेतावनी दी।
उल्लेखनीय रहे कि गेजामुडा क्षेत्र में अडानी कंपनी के रेलवे लाइन बिछाये जाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले तीन माह से कंपनी के खिलाफ उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं। इन ग्रामीणों ने पूर्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश को भी इस आशय का ज्ञापन सौंपा था।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें